BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री देंगे यूपी में चुनाव जीतने का मंत्र

मथुरा। कांगे्रस पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है। उत्तरप्रदेश कांगे्रस कमेटी के मंडल एवं ब्लॉक अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चार एवं पांच जुलाई को अवध गोविन्द विहार में होने जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपेन अनुभव साझा करेंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महामंत्री प्रभारी अनिल यादव एवं प्रदेश सचिव अमित सिंह का प्रस्तावित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

इसके बाद प्रदेश महामंत्री प्रभारी मथुरा अनिल यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम में आगामी चुनाव के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को रणनीति के गुर समझाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर से विशेष प्रशिक्षण ट्रेनर अपना अनुभव साझा करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में केंद्र और प्रदेश के बड़े नेतागण भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रशिक्षण शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा भाग लेंगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, वृंदावन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, प्रदेश सचिव अमित सिंह, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, स्वामी अवधेश शर्मा, पंडित शशिकांत सारस्वत, वीरेंद्र गुप्ता, भगवान सिंह वर्मा उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More