BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन, राममंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन, राममंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़जयपुर । देवी दुर्गा की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्र के तहत मंगलवार को दुर्गाष्टमी और रामनवमी मनाई जाएगी। इस क्रम में सुबह घरों में दुर्गाष्टमी पर देवी दुर्गा को चुनरी, नारियल, प्रसाद, फल आदि अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान घरों में पकवान बनाकर कन्याओं का पूजन किया जाएगा तथा उन्हें भोजन करवाया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे से रामनवमी मनाई जाएगी। सभी मंदिरों में भगवान राम की विशेष झांकी होगी। उनका पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। 

शहर के चांदपोल बाजार स्थित राममंदिर में शाम को महाआरती होगी जिसमें श्रद्धालु एक हजार एकसौ दीपक से भगवान राम की आरती करेंगे। इसके साथ ही बिरला मंदिर, गोविन्ददेव जी मंदिर में भी रामनवमी मनाई जाएगी।

मंगलवार माता के शिला माता मंदिर समेत दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का शीश नवाया तथा मंदिर के बाहर सजे बाजार से खरीदारी की। दुर्गा मंदिर के आसपास के इलाके में कन्या पूजन के बाद कन्याओं को भेंट की जाने वाली सामग्री, चुनरी, फलों आदि की सोमवार को जमकर खरीदारी हुई।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More