BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बैडमिंटन : इंडियन ओपन के पहले दौर में जीतीं सायना

बैडमिंटन : इंडियन ओपन के पहले दौर में जीतीं सायनानई दिल्ली । भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने बुधवार को योनेक्स इंडियन ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली। ऋतुपुरणा दास ने भी पहले दौर की बाधा को पार कर लिया है, लेकिन साई उत्तेजिता दूसरे दौर में नहीं पहुंच सकीं। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी.सुमिथ रेड्डी की जोड़ी को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

लंदन ओलम्पिक 2012 में कांस्य पदक हासिल करने वाली सायना ने चीनी ताइपे की चिया सिन ली को 21-10, 21-17 से मात दी। यह मुकाबला 35 मिनट तक चला। दूसरे दौर में सायना चीनी ताइपे की सु या चिंग और थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिडेंग़ी। ऋतुपुरणा ने चीनी ताइपे की चियांग मेई हुई को कड़े मुकाबले में 19-21, 21-15, 21-19 से मात दी। अगले दौर में वह रियो ओलम्पिक-2016 में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन और कोरिया की किम ह्यू मिन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिडेंग़ी। उत्तेजिता को इंडोनेशिया की ल्यानी एलेसांड्रा मैनाकी ने सेधी गेमों में 21-17, 21-18 से मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं तनवी लाड़ मुकाबला पूरा नहीं कर पाई और बीच में ही रिटायर हो गईं। उनकी प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। पुरुष युगल में मनु और सुमिथ की जोड़ी को जापान की टाकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जोड़ी ने 21-19, 21-19 से मात दी। यह मुकाबला 34 मिनट तक चला।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More