BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ग्रेटर नोएडा: नहीं थमे नस्लीय हमले, अब कॉलेज जा रही अफ्रीकी छात्रा को पीटा

ग्रेटर नोएडा: नहीं थमे नस्लीय हमले, अब कॉलेज जा रही अफ्रीकी छात्रा को पीटाग्रेटर नोएडा। अफ्रीकी छात्रों पर ग्रेटर नोएडा में हुए नस्लीय हमले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम होती नजर आ रही है। यूपी सरकार के दावों के बीच एक बार फिर एक अफ्रीकी छात्रा पर हमला हुआ है। बुधवार को कैब जा रही इस छात्रा को नॉलेज पार्क के पास अज्ञात लोगों ने रोककर उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। लडक़ी को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लडक़ी केन्या की रहने वाली बताई जा रही है। मंगलवार को ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों को पूरी सुरक्षा दिए जाने का भरोसा दिलाया था।

 

जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। एक अफ्रीकी लडक़ी को कॉलेज जाते समय ऑटो से उतार कर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। लडक़ी को पीटने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मारपीट में लडक़ी को कई चोटें आई हैं, उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। मंगलवार को जिले के डीएम की मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था, पर ताजा घटना से साफ है कि पुलिस अफ्रीकी छात्रों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।

 

 

इससे पहले नाइजीरियाई छात्रों पर मंगलवार को हुए हमले में पुलिस ने पांच गिरफ्तार किया है। वहीं इस केस में करीब 1200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, जिसमें दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए 54 लोगों की पहचान की गई है। पुलिस चिह्नित किए गए लोगों की तलाश में है। 

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में एक स्कूली छात्र की मौत में कथित तौर पर अफ्रीकियों का हाथ सामने आने के बाद शहर के कुछ लोगों का गुस्सा भडक़ उठा था। उन्होंने रविवार रात से सोमवार शाम तक 5 अलग-अलग जगहों पर अफ्रीका छात्रों को जमकर पीटा था और उनकी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की थी। ग्रेटर नोएडा निवासी मनीष (17) की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से मनीष की मौत हुई थी। मनीष के पिता ने नाइजीरियाई मूल के उस्मान अब्दुल कादिर, मोहम्मद आमिर, सईद कबीर, अब्दुल उस्मान और सईद अबु वकार के खिलाफ थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। इस घटना के बाद लोगों का नाइजीरियाइयों के प्रति गुस्सा भडक़ उठा था। 27 मार्च को कुछ नाइजारियाई छात्रों पर हमला कर दिया था। इसके बाद मामले ने नस्लीय हिंसा का रूप ले लिया। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले नाइजीरियाई छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। कई गाडियों में तोडफ़ोड़ भी की गई।

 

पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था। मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दखल देते हुए यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया था। दूसरी ओर, कानून-व्यवस्था किसी भी हाल में बिगडऩे न पाए, इसके लिए मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया। पीडि़त छात्रों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। नाइजीरियाई छात्रों के एक समूह ने बैनर और बोर्ड लेकर ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन करते हुए इस मामले में न्याय की मांग की है। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More