BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

योगी ने ली पुलिस अधिकारियों की क्लास, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

योगी ने ली पुलिस अधिकारियों की क्लास, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीलखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने जब से यूपी के सीएम पद का कार्यभार संभाला है, तब से ही वे कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन में हैं। सीएम योगी ने साफ कहा है कि वे कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में राज्य के डीजी और एडीजी रैंक के अधिकारी मौजूद थे। 

 

मीटिंग में योगी ने पुलिसवालों की क्लास लेते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मीटिंग में योगी ने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम सुझाव दिए।

 

करीब 40 मिनट तक चली बैठक में योगी ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि कानून का राज सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। साथ ही उन्होनें पुलिस अधिकारियों को उनके काम करने के तरीके में बदलाव करने के लिए भी कहा जिससे कि जनता सुरक्षा और राहत महसूस करे। उन्होनें पुलिस अधिकारियों को छोटी से छोटी घटनाओं का संज्ञान ले और जनता से सीधा संवाद बनाने के लिए कहा। योगी ने सुरक्षा और शांति के लिए खतरा पैदा करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने के लिए भी कहा। खनन, वन, गो-माफिया और भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का भी सीएम योगी ने आदेश दिया। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More