BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रहाणे ने तब सोचा था कि टीम इंडिया कर सकती है वापसी

रहाणे ने तब सोचा था कि टीम इंडिया कर सकती है वापसीधर्मशाला । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में धर्मशाला में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम की कमान संभालने वाले खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी की जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया है। भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी पारी में 106 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के साथ ही चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में 2-1 से जीत हासिल की।

दोनों टीमों के बीच रांची में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रा हुआ था। रहाणे ने कहा कि मैंने सच में इस श्रृंखला में खेलने का आनंद लिया। इस जीत का श्रेय टीम के सभी खिलाडिय़ों को जाता है। रहाणे ने कहा, इसी श्रृंखला का ही नहीं, बल्कि इस सीजन में खेले गए हर मैच की जीत का श्रेय टीम को जाता है। एक कप्तान के तौर पर चौथा मैच जीतने से खुश हूं। 

हमने पहले दिन के खेल में भोजनकाल के बाद सोच लिया था कि अगर हम उन्हें रन बनाने से रोकते हैं और एक भी विकेट लेते हैं, तो हम अच्छी वापसी कर सकते हैं। उस समय डेविड वार्नर और कप्तान स्टीवन स्मिथ क्रीज पर जमे हुए थे। उस सत्र में जिस प्रकार से कुलदीप ने गेंदबाजी की, उन्हें सलाम है। उमेश, भुवनेश्वर, ईशांत और मोहम्मद शमी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।  कम स्कोर के मैच में आपको 30-40 तेज रनों की जरुरत होती है इसलिए मैं तेज खेला। मुझे गाले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार ध्यान है। ऑस्ट्रेलिया ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और कड़ी टक्कर दी। धर्मशाला का विकेट शानदार था। यहां अच्छा उछाल और गति थी। इसके अलावा स्पिनर्स के लिए भी मदद रही। हालांकि अगर आप अपनी नैसर्गिक क्षमता के साथ खेलते हैं तो इस पिच पर अच्छा स्कोर किया जा सकता था। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More