BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जयपुर जंक्शन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

जयपुर जंक्शन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरेजयपुर । जयपुर जंक्शन पर रविवार रात को मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर जाने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना पर रेलवे के आला अधिकारी व पुलिस के जवानों ने मौके पर जाकर जायजा लिया। 

तुरंत क्रेन को बुलाकर डिब्बों को वापस पटरी पर चढाने का काम शुरू किया गया। मालगाड़ी के बेपटरी होने से जयपुर आने व जाने वाली कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार गेटनंबर 225 पावर हाउस के पास रविवार आठ बजे एक मालगाड़ी सीमेंट से भरी हुई निकल रही थी कि तभी बहुत तेजी से आवाज आई और मालगाड़ी के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। तेज आवाज को सुनकर लोगों ने समझा जैसे कोई विस्फोट हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। रेलवे डीआरएम भी मौके पर पहंच गई और तुरंत मालगाड़ी को वापस पटरी पर चढ़ाने के निर्देश दिए। कई हाईड्रोलिक ट्रेने बुलाई गई और कर्मचारियों ने मिलकर ट्रेन को पटरी पर लाने का काम शुरू किया। इस दौरान गरीब रथ पीछे से आ रही थी जिसे पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद आने वाली कई ट्रेनों को भी में ही रोक दिया गया। तीन घंटे के बाद भी ट्रेन को पटरी पर लाने का काम चल रहा था।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More