देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पटना । आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन की अपील की है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सभी धर्म निरपेक्ष राजनीतिक दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। लालू ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती और मुलायम सिंह को भी एक साथ आने को कहा।
लालू ने रविवार को कहा कि अब यूपी में मायावती और मुलायम एक हो जाएं। लालू ने दावा किया कि बिहार में हमलोग (आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस) एक हैं। लालू ने कहा कि ऎसे में बीजेपी का सारा तमाशा खत्म हो जाएगा।
लालू ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि अब विकास की बात नहीं की जा रही है। लालू ने कहा है कि बिहार में बीजेपी के खिलाफ हम सब एक हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं के संकेत दिए जाते रहे हैं।
लालू प्रसाद देशभर के सेक्यूलर दलों को एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह सभी दलों के प्रमुख से खुद बात करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोटों के बंटवारे का लाभ भाजपा को नहीं लेने देंगे। ऎसा नहीं हुआ तो देश टुक़डों में बंट जाएगा। बिहार और पंजाब में वोट नहीं बंटा तो भाजपा की बोलती बंद हो गई, लेकिन यूपी चुनाव में जीत से फासिस्ट ताकतों को बल मिला है। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक के बाद रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा है। साथ ही महागठबंधन की एकजुटता को लेकर कोई बयान देने से परहेज करने की सलाह भी दी। लालू ने कहा कि महागठबंधन एकजुट है। यूपी चुनाव से उत्साहित पीएम नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2018 में ही कराने की सोच रहे हैं। वह चाहते हैं गुजरात और कुछ अन्य राज्यों के चुनाव के साथ ही लोकसभा का चुनाव भी हो जाए।
लालू प्रसाद ने कहा कि पीएम ने बिहार के साथ वादाखिलाफी की है। विशेष पैकेज और विशेष दर्जा देने की बात कहकर वोट ले लिए और बाद में मुकर गये। यूपी में भी किसानों का कर्ज पहली कैबिनेट में ही माफ करने को कहा था, लेकिन ऎसा नहीं हुआ।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कलिकाल में माया का बहुत बड़ा प्रकोप
जीव इस माया रूपी संसार के जंजाल में फसा रहता है
RSS प्रमुख भागवत ने आरक्षण का किया समर्थन, RJD ने जाति जनगणना पर दी सलाह