देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की जनता को 30वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए संबोधित कर रहे है। पीएम मोदी के मन की बात का यह 30वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री ने परीक्ष दे रहे छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, 26 मार्च को बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस, मैं बांग्लादेश के सभी सातियों को बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने देश के शहीदों को याद किया। उन्होंने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा के स्त्रोत बताया। मोदी ने कहा, 23 मार्च को भगत सिंह को उनके साथियों के साथ फांसी पर लटका दिया गया था। अंग्रेज भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव से डरते थे, इसीलिए एक दिन पहले ही उन्हें फांसी दे दी। भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की गाथा को हम शब्दों में बयां भी नहीं कर सकते. देश के युवाओं से अनुरोध है जब भी समय मिले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि पर जरूर जाएं।
महात्मा गांधी और उनके चंपारण सत्याग्रह को याद किया--
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी और उनके चंपारण सत्याग्रह को याद किया। उन्होंने कहा, यह चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष है, सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले किसी भी व्यक्ति को चंपारण सत्याग्रह का अध्यन जरूर करना चाहिए। गांधी ने एक सिक्के के दो पहलू बना दिए थे, एक सिक्के का पहलू संघर्ष, तो दूसरा पहलू सृजन था। उन्होंने कहा, गांधी की कार्यशैली में एक बड़ा अद्भुत बैलेंस था।
सवा सौ करोड़ देशवासियों का सपना---
न्यू इंडिया को सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह सवा सौ करोड़ देशवासियों का सपना है। छोटी-छोटी चीजों के जरिए लोग न्यू इंडिया का सपना पूरा होते हुए देख पाएंगे। देशवासी संकल्प करें और मिलकर कदम उठाएंतो न्यू इंडिया का सपना हमारे सामने सच हो सकता है।
कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाना है---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में कहा, कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाना है। उनहोंने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की बात की और कहा, पिछले कुछ महीनों में बहुत बड़ी मात्रा में लोग डिजिधन आंदोलन में शामिल हुए। नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट के अलग-अलग तरीक़ों में काफ़ी वृद्धि देखने को मिली है। पीएम मोदी ने कहा, ब्लैक मनी के खिलाफ लड़ाई आगे बढ़ाने के लिए देशवासी एक वर्ष में 2500 करोड़ डिजिटल लेन-देन करने का संकल्प कर सकते हैं क्या ? ढेड़ करोड़ लोगों ने भीम एप डाउनलोड किया और 70,000 लोगों ने व्यापारियों वाला पुरस्कार प्राप्त किया।
एक दिन के लिए पेट्रोल-डीजल प्रयोग न करने----
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और एक दिन पेट्रोल डीजल का प्रयोग न करने का संकल्प करें। स्वच्छता ने आंदोलन का रूप लिया, मैं चाहता हूं, देशवासियों के मन में गन्दगी के लिए गुस्सा पैदा हो। एक बार गुस्सा पैदा होगा तो हम ही गंदगी के खिलाफ़ कुछ-न-कुछ करने लगेंगे। हम प्लेट में उतना ही खाना लें जितना खा सकें, खाना बर्बाद ना करें। 7 अप्रैल, विश्व स्वास्थ्य दिवस है इस बार यूएन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डिप्रेशन विषय पर फोकस किया है। डिप्रेशन में सप्रेशन की जगह एक्र्सप्रेशन जरूरी है। इससे पहले पिछले महीने 29 जनवरी को उन्होंने यह कार्यक्रम किया था। उसमें परीक्षाओं के मद्देनजर पढ़ाई करने वाले छात्रों की तैयारियों पर खास रूप से बातचीत की थी। उसमें छात्रों को उन्होंने स्माइम मोर एंड स्कोर मोर का नारा दिया था। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस पर गैलेंट्री अवॉर्ड पाने वाले लोगों के परिवारवालों को शुभकामनाएं दी थीं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राहुल ने पीएम मोदी से पूछा, कर्नाटक में भ्रष्टाचार रोकने के लिए आपने क्या किया?
भ्रष्टाचार के मामले में लीपापोती करने में लगा विद्युत विभाग
अनिल देशमुख भ्रष्टाचार मामला - ईडी शनिवार को वाजे से करेगी पूछताछ