BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

स्पेशल नंबर के लिए पहली पसंद थी ‘लैला’

स्पेशल नंबर के लिए पहली पसंद थी ‘लैला’फिल्मकार प्रवीण सत्तारु ने अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘पीएसवी गरुडा वेगा’ में एक खास गाने के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी को शामिल किया है। प्रवीण का कहना है कि इस गाने के लिए सनी ही उनकी पहली पसंद थीं। प्रवीण ने आईएएनएस से कहा, निर्माताओं से इस बारे में बात करने से पहले ही मेरे दिमाग में इस गाने के लिए सनी का ही नाम था। यह गाना फिल्म में एक खास मौके पर आएगा। इसलिए, इसमें जाने-पहचाने चेहरे की जरूरत थी। हालांकि, तेलुगू फिल्म जगत में इस गीत के लिए हमारे पास कई विकल्प थे, लेकिन मेरा मानना है कि सनी की उपस्थिति दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में मदद करेगी। प्रवीण ने इस बात को भी स्पष्ट किया है कि यह गाना कोई आइटम सॉन्ग नहीं है। 

फिल्मकार ने कहा, यह गाना कहानी का हिस्सा है। कोई आइटम नंबर नहीं है। फिल्म के दूसरे भाग का यह एकमात्र गाना है। सनी को एक अलग अवतार में देखा जाएगा। इस गाने की शूटिंग केरल में होगी। इस फिल्म में अभिनेता राजशेखर मुख्य भूमिका में हैं। वह इसमें पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। राजशेखर के अलावा, इसमें पूजा कुमार, श्रद्धा दास और अदिथ अरुण भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More