BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ओलावृष्टि से फसलें खराब, किसानों ने की गिरदावरी की मांग

ओलावृष्टि से फसलें खराब, किसानों ने की गिरदावरी की मांगफतेहाबाद। तेज बरसात व ओलावृष्टि के चलते कई गांवों में फसले खराब हो गई। बुधवार देर रात को करीब पौन घंटे हुए ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल नष्ट हो गई। इस नुकसान से पीडि़त किसानों ने सरकार से खराब हुई फसलों की गिरदावरी करा मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव ढाणी सांचला, ढाणी गोपापल, खारखेडी के कई ईलाको मे ओलावृष्टि ने फसलों को नष्ट कर दिया वहीं फतेहाबाद के भिरडाना, काताखेडी सहित दर्जनो गांवो मे हुई तेज बारिश और आंधी के कारण गेंहू की फसल पूरी तरह से खेतों में बिछ गई है। किसानों ने बताया कि कई गेहूं के साथ सरसो की फसल को काफी नुकसान पहुचा हैं। करीब 75 फीसदी फसल नष्ट हो गई है। किसानो ने बताया कि सरकार की ओर से पीएम बीमा योजना बनाई है जिसमे उनके द्वारा प्रिमियम भी भरा गया है, लेकिन बीमा योजना के मापंदडो के अनुसार किसानो को इस नुकसान का लाभ नहीं मिलता, क्योंकि उनके इलाके मे एक या डेढ़ किलोमीटर के दायरे मे ही सारी फसलो को नुकसान हुआ है। किसानो ने सरकार से मांग की है कि सरकार उनकी खराब हुई फसलो की विशेष गिरदावरी करवाए, ताकि पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान को कुछ राहत मिल सकें।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More