BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जयललिता के निधन की जांच को लेकर पन्नीरसेल्वम भूख हडताल पर

जयललिता के निधन की जांच को लेकर पन्नीरसेल्वम भूख हडताल परचेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थक बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत की न्यायिक जांच की मांग करते हुए एक दिन की भूख हडताल पर बैठे हैं। यह विरोध प्रदर्शन तमिलनाडु, पुडुचेरी और करइकल के सभी जिला मुख्यालयों पर हो रहा है। यह सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।

 

पन्नीरसेल्वम के समूह से जुडे ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कडगम (एआईएडीएमके) के सांसद और विधायक भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। जयललिता का 5 दिसंबर को अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। वह 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। पन्नीरसेल्वम समूह के सदस्यों ने जयललिता के निधन की स्थितियों पर संदेह जताया है। पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान जयललिता की मौत की न्यायिक जांच की घोषणा की थी। तमिलनाडु की सरकार ने 6 मार्च को जयललिता की चिकित्सा संबंधी जानकारी को सार्वजनिक करते हुए कहा था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा मिली थी।   साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More