देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मंडी। स्नोर के तहसील मुख्यालय औट में शनिवार रात करीब 11 बजे एक घास से लदा ट्रक आग की भेंट चढ गया। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक कृष्णा देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी बरोटी जि़ला हमीरपुर के नाम दर्ज है। ट्रक चालक राजकुमार के अनुसार ट्रक शनिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे हमीरपुर जि़ला के अधार से घास ले कर कलैहली जि़ला कुल्लू को जा रहा था। रात करीब 11 बजे ट्रक चालक राजकुमार निवासी हमीरपुर, परिचालक संजय कुमार निवासी होशियारपुर तथा पलेदार महंत राम निवासी अम्बेडकर नगर उतर प्रदेश औट में खाना खाने के लिए रुके। उसी दौरान ट्रक में अचानक आग लगी। ट्रक चालक ने मुस्तेदी दिखाते हुए जलते ट्रक को तेजी से शहर से 500 मीटर दूर शनि मंदिर के पास एक वीरान जगह पर खड़ा कर दिया जिससे बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशाशन तथा दमकल विभाग को तुरंत इसकी सूचना। परंतु सूखे घास में आग इतनी तेजी से फैली कि़ कुछ ही मिनटों में ट्रक पूरी तरह से जल कर राख हो गया। थाना प्रभारी बताया कि ट्रक के ऊपर बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारी ट्रक में लदे घास में गिरने में आग लगी जिससे लाखों का नुकसान हो गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ट्रक में लादकर ले जायी जा रही शराब की 490 पेटियां बरामद
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
अनियंत्रित होकर ट्रक फुटपाथ से 50 मीटर अंदर तक जा घुसा