BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सखी क्लब ने मनाया सखिया संग फागोत्सव

सखी क्लब ने मनाया सखिया संग फागोत्सवबारां । वर्तमान में फाग महीना चल रहा है तथा फाग उत्सव का लुत्फ उठाने के सखी क्लब बारां के तत्वाधान में सखिया संग फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन भाया व सचिव मंजू गर्ग ने बताया कि क्लब सदस्य मधु शर्मा के निवास स्थान पर सभी सखियों ने मिलकर फागोत्सव की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए फूलों की होली खेली। इस अवसर पर क्लब सदस्याएं गुलाल व तिलक लगाकर एक-दूसरे से गले मिली। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। क्लब में नए सदस्य अनिता भार्गव का स्वागत सम्मान किया गया। 

श्रीमती भाया ने बताया कि हैप्पी फागोत्सव में श्वेता अरोड़ा विजयी रही तो वहीं जोे जीता, वहीं सिकन्दर में मृदुला सोनी प्रथम एवं मंजू गर्ग द्वितीय तथा त्रिशला जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंजू गर्ग ने बताया कि तंबोला गेम का बंपर प्राइज रेखा जैन एवं उर्मिला जैन के नाम रहा। इस अवसर पर प्रेमलता गोयल, आषा गोयल, भानुप्रिया गर्ग, विमला जैन, गायत्री गर्ग आदि सदस्याएं उपस्थित रही।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More