देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में मुठभेड में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड में एक पुलिसकर्मी शहीद और एक सीआरपीएफ कॉन्सटेबल घायल हो गए। मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में एक पाकिस्तानी नागरिक भी है। लगभग 15 घंटे तक चली मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि त्राल में शनिवार शाम को शुरू हुई गोलीबारी में सेना के मेजर सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
पुलिस महानिदेशक एस.पी.वैद ने संवाददाताओं को बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में की गई है, जबकि एक अन्य की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय कमांडर अकीब मौलवी के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाबलों ने आईईडी विस्फोट कर आतंकवादियों द्वारा बंकर के रूप में इस्तेमाल में लाए जा रहे घर को नष्ट कर दिया। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के साथ ग्रामीणों की झड़प भी हुई।
आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य बुरहान वानी इसी क्षेत्र का रहने वाला था। सेना को शक है कि बुरहान के दाहिने हाथ और हिज्बुल के टॉप कमांडर सब्जार अहमद सहित 2 या 3 आतंकी अब भी यहीं छिपे हुए हैं। सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है और मुठभेड़ अब भी जारी है।
दरअसल सुरक्षों बलों को यहां एक मकान में हिज्बुल मुजाहिदीन के चार-पांच आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस सूचना के आधार पर सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। शाम को सुरक्षा बलों ने जब मकान को घेर लिया, तो इससे बौखलाए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया और दोनों तरफ से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में मकान का आधा हिस्सा गिरा दिया, लेकिन उग्रवादी तब भी उन पर गोलियां चला रहे थे। इससे पहले सूत्रों ने बताया कि इस मुठभेड़ के बाद एक पाकिस्तानी आतंकी का शव बरामद हुआ है, जबकि अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। मुठभेड़ स्थल पर प्रदर्शनकारियों के जमा होने के कारण इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ के एक जवान की राइफल छीन ली थी। भीड को खदेड ने के लिए सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इन झडपों में सीआरपीएफ और पुलिस के सात जवानों सहित करीब 25 लोग जख्मी हो गए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य
जलगांव रेल दुर्घटना: 13 मृतकों में चार नेपाली नागरिक शामिल, राहुल गांधी बोले- 'दोषियों को सख्त सजा मिले'