BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नहीं मिलेगी होली की अतिरिक्त चीनी, फीकी रहेगी होली

नहीं मिलेगी होली की अतिरिक्त चीनी, फीकी रहेगी होलीलखनऊ । रंगों का त्योहार होली इस बार गरीब परिवारों को लिए कुछ फीकी रहेगी, ऐसा इसलिए होगा क्योंकि आचार संहिता के चलते इस बार राशन कार्ड धारकों को होली पर मिलने वाली अतरिक्त चीनी के वितरण पर खाद्य आयुक्त ने रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि त्योहार में अतिरिक्त चीनी का वितरण करना चुनाव को प्रभावित कर सकता है। इस बार खाद्यान्न वितरण पांच से शुरू होना है, लेकिन अभी तक दुकानों पर अनाज नहीं पहुंच सका है। ऐसे में होली पर लोगों को अनाज मिल पाएगा कि नहीं इस पर भी आशंका है। 

वहीं जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने होली तक सभी कार्ड धारकों को हर हाल में अनाज मिल जाने की बात कही है।खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्रगृहस्ती कारण धारक यानी तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवार जिसमें घर की महिला के नाम राशन कार्ड जारी किए गए है, उसमें प्रतिकार्ड नौ सो ग्राम के हिसाब से चीनी का वितरण किया जाता है। होली व दीपावली के पर्व पर उन कार्ड धारकों को सौ ग्राम चीनी अतरिक्त दी जाती है। इसी तरह अन्त्योदय कार्ड धारक जो की गरीबी रेखा से भी नीचे का जीवन यापन करने करते हैं, उनके कार्ड धारको को प्रतिकार्ड दो किलो चीनी मिलती है, जबकि त्योहार के समय इस श्रेणी के कार्ड धारकों को आधा किलो अतरिक्त चीनी दी जाती है। कार्ड धारकों के वितरण के लिए दुकानों पर अतरिक्त चीनी पहुंच भी रही है, लेकिन मिलेगी नहीं। जिलापूर्ति अधिकारी ने आचार संहिता में अतरिक्त वितरण को लेकर खाद्य आयुक्त अजय सिंह चौहान से मार्ग दर्शन मांगा था, जिसमें आयुक्त ने आचार संहिता हटने के बाद ही अतरिक्त वितरण किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि सामान्य वितरण की चीनी व गेहू, चावल होली से पहले मिल जाएगा,लेकिन अतरिक्त चीनी अगले आदेश के बाद ही मिलेगी।

वितरण रूकने से कोटेदार भी परेशान : आचार संहिता के दौरान कार्ड पर अतरिक्त चीनी व अनाज का वितरण रोके जाने से कोटेदार भी परेशान हैं, क्योंकि उन्होंने अतरिक्त स्टाक का पैसा पहले ही जमा कर दिया है। ऐसे में अतरिक्त चीनी व अनाज न मिलने से कोटेदारों का पैसा फस गया है। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मेहरोत्रा का कहना है कि इस मामले में खाद्य आयुक्त से मिलकर कार्ड धारकों का पक्ष रखेगे। उधर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर गुरुवार को भी अनाज नहीं पहुंच सका। जिलापूर्ति अधिकारी का कहना है कि अधिकतर दुकानों पर खाद्यान्न पहुंच गया है, जिन दुकानों पर नहीं पहुंचा है उनमें एक दो दिनों में खाद्यान्न पहुंच जाएगा और होली पर सभी कार्डधारकों को अनाज मिलेगा। गोदाम से कम मिल रहा अनाज: उतर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मेहरोत्रा ने जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र देकर आवश्यक वस्तु निगम के गोदामों से मिलने वाले अनाज में घटतौली की शिकायत की गयी है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड पर खाद्यान्न वितरण के लिए एफसीआई के गोदामों से अनाज निकल कर आवश्यक वस्तु निगम के गोदामों में जाता है, इसके बाद वहां से कोटेदारों को भेजा जाता है। उन्होंने खाली ट्रक का वजन कराकर उसकी पर्ची ट्रक पर चस्पा करने की मांग की है।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More