BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मायावती की वापसी की अटकलें तेज, मूर्तियों को चमकाने का काम भी जोरों पर

मायावती की वापसी की अटकलें तेज, मूर्तियों को चमकाने का काम भी जोरों परलखनऊ। यूपी में 6 वें चरण का मतदान शनिवार को होना है लेकिन अभी से मायावती को खुश करने की कवायद शुरू हो गई है। दरअसल बहन जी के राज में बने इन पार्को की अखिलेश सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। लेकिन अब करोड़ों रुपए खर्च कर फिर से पार्कों को चमकाया जा रहा है।

आपको बता दें मायावती के बनाए कई स्मारकों में गेट लगाए गए थे, इनमें से कई टूटे पड़े थे,इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं आया लेकिन अब अचानक इनकी भी मरम्मत होनी शुरू हो गयी है। मायावती राज आएगा की नहीं इस सवाल का जवाब तो 11 मार्च को मिलेगा, लेकिन अधिकारियों को न जाने क्यूं डर सताने लगा है और चार साल से बेसुध पड़ेेे स्मारकों का खयाल उन्हें अचानक से आ गया।

पानी के लिए एक करोड़ की प्लम्बरिंग का सामान आ चुका। गेट और प्लंबरिंग का काम स्मारक समिति की ओर से किया जा रहा है।

इन सभी कामों को 11 मार्च से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आला अधिकारी जल्दी काम पूरा करने का दबाव बनाए हुए हैं। हालांकि वहीं सम्बंधित अधिकारियों का कहना है कि ये रूटीन का कार्य है,बजट जारी करने में देरी हुई थी, जिसके चलते काम देर में शुरू हुआ है। 

खैर जो भी हो लेकिन अचानक अधिकारियों की चहलकदमी ये साफ दिखाती है कि अधिकारी कोई चांस लेने के मूड में नहीं हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More