BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

डीयू विवाद : गुरमेहर कौर को जान से मारने और रेप की धमकी

डीयू विवाद : गुरमेहर कौर को जान से मारने और रेप की धमकीनई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजमस कॉलेज में हिंसा के खिलाफ सोशल मीडिया कैंपेन चलाने वाली डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर को सोशल मीडिया पर ही धमकियां मिल रही है। फेसबुक पर गुरमेहर को जाने से मारने और दुष्कर्म की धमकियां मिल रही है। आपको बता दें कि लेडी श्रीराम कॉलेज में पढने वाली गुरमेहर कौर ने फेसबुक पर एबीवीपी की तीखी आलोचना की है। गुरमेहर का कैंपेन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

गुरमेहर का कहना है कि कैंपेन चलाने के बाद जो लोग इससे नाराज हैं वो उनको और उनकी सहेलियों को बलात्कार की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे राष्ट्रविरोधी कहा जा रहा है और मेरा मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सब डराने वाला है, जब कोई आपको हिंसा या दुष्कर्म की धमकी देने लगे। गौरतलब है कि बीते बुधवार को रामजस कॉलेज के सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को वक्ता के तौर पर बुलाए जाने का एबीवीपी के छात्र विरोध करने पहुंचे थे। विरोध हिंसक होने पर करीब 20 छात्र घायल हो गए थे। उमर खालिद राजद्रोह के मामले में आरोपी हैं। डीयू की छात्रा गुरमेहर ने 140 शब्दों के फेसबुक पोस्ट में पूरे मामले का जिक्र किया था। गुरमेहर का फेसबुक कैंपेने सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More