BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ब्रज की होली के रंग हैं खास...जो कर देंगे कृष्ण भक्ति में सराबोर

ब्रज की होली के रंग हैं खास...जो कर देंगे कृष्ण भक्ति में सराबोरमथुरा । ब्रज की होली देश भर में प्रसिद्ध है, यहां होली की शुरुआत हो चुकी है। ब्रज की होली कई मामलों में खास तो है ही लेकिन यहां की होली के रंग भी अपने आप में खास हैं। कृष्ण की नगरी में होली को रंगीन बनाने के लिए रंगों को विशेष तौर पर तैयार किया जाता है। होली के रंगों में श्रद्धा और ईमानदारी का ऐसा मिश्रण होता है जो होली के त्यौहार पर मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को कृष्ण भक्ति से सराबोर कर देते हैं।होली पर यदि रंगों की बात न हो तो इस त्यौहार के उल्लास की वजह अधूरी है। रंगों में भी ब्रज की होली के रंग कुछ खास है। एक तरफ जहां मिलावट के इस दौर में खाने पीने की वस्तुएं भी जहर होती जा रही हैं वहीं ब्रज की होली के रंग आज भी आपकी सेहत को ध्यान में रख कर तैयार किए जाते हैं। इनमें किसी तरह की कोई मिलावट तो दूर बल्कि कुछ खास नुस्खों का प्रयोग होता जिनसे होली के रंगों का अपकी सेहत पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। मथुरा में जैसे ही होली नजदीक आती है वैसे ही जगह-जगह गुलाल बनाने का कार्य तेज होता जाता है। कहीं प्राकृतिक गुलाल से होली खेली जाती है तो कहीं प्राकृतिक रंग से होली खेली जाती है। होली के इन 40 दिनों में कई टन गुलाल और रंग यहां आने वाले श्रद्धालुओं के ऊपर बरसाया जाता है। इसी गुलाल से श्रद्धालु होली की मस्ती में रंग जाता है। इस रंग और गुलाल को बनाने के लिए पूरे चालीस दिन कार्य चलता रहता है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More