BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रेम विवाह से नाराज युवकों ने किया युवती पर हमला

प्रेम विवाह से नाराज युवकों ने किया युवती पर हमलापानीपत । मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से प्रेम विवाह किया तो नाराज दो युवको ने लड़की पर चाकुओं से हमला कर दिया । पानीपत के कलन्दर चोंक पर कलन्दर पीर के बाहर प्रसाद बेचने वाली मोबिना ने 2 साल पहले अमर भवन चौक के सनी से लव मैरिज की थी। मोबिना अब मीनाक्षी बनकर अपने पति के साथ रह रही थी।मीनाक्षी का आरोप है कि दोनों युवक अंतर्जातीय विवाह करने से नाराज थे।

दो साल पहले कलन्दर चोंक पर रहने वाली मोबिना को अमर भवन चोंक पर रहने वाले सनी से प्यार हो गया था। लड़का हिन्दू और लड़की मुस्लिम समाज से होने के बाद भी दोनों परिवारों की रजामंदी से दोनों ने कोर्ट में मैरिज की थी। शादी के बाद से मोबिना से मीनाक्षी बनी । मीनाक्षी का आरोप है कि साजिद और राशिद नाम के दो युवक उनके प्रेम विवाह से नाराज थे। दोनों युवक कई बार मीनाक्षी को सन्नी से शादी तोड़ने की धमकी दे चुके थे। वीरवार को मोबिना उर्फ़ मीनाक्षी अपने पति सन्नी के पास अमर भवन चोंक में अपनी कपड़े की दुकान में बैठी थी इसी बीच रशीद और साजिद दुकान पर आ पहुचे और दोनों ने मीनाक्षी को पीटना शुरू कर दिया ।

मीनाक्षी के अनुसार उनपर चाकू और डंडो से वॉर किये गए। मामले की सूचना मिलते पुलिस भी कार्यवाही में मामले की जाँच में लग गयी। लड़की के पिता मोहमद इकबाल ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की की शादी रजामन्दी से की है । वही अपने ऊपर हुए इस हमले के बाद मीनाक्षी सहमी हुयी है मीनाक्षी का कहना है कि आखिर कब तक ये मजहब की दीवारे प्रेमियों के रास्ते में आती रहेंगी।      

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More