BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नाबालिग लड़की से छेड़-छाड़, मामला दर्ज

नाबालिग लड़की से छेड़-छाड़, मामला दर्जनूंह । चंदेनी गांव में दस वर्षीय नाबालिग लड़की से एक युवक द्वारा जबरन छेड़-छाड़ करने का मामला सामने आया है। लड़की मां की शिकायत पर जिला महिला पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की मां निवासी चंदेनी ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी दो बेटी 18 फरवरी को खेत पर गई हुई थी। खेत पर गांव का युवक भी पंहुच गया। युवक ने मेरी लड़की को जबरन अपने सरसों के खेतों में ले गया। युवक ने मेरी लड़की के साथ जबरन दुर्ष्कम करने का प्रयास किया,लड़की ने अपनी इज्जत बचाने के लिए शोर मचा दिया। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर पंहुच गए लेकिन उक्त आरोपी लड़की को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। इस घटना की सूचना जब मुझे व मेरे परिवार को मिली तो मेरे परिवार ने आरोपी लड़के के पिता व उसके परिवार वालों को उलहाना दिया तो लड़के के परिवार ने उल्टा मेरे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला पुलिस थाना प्रभारी कमलेश कुमारी ने बताया कि पीड़ीत लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोष्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी गांव से फरार है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More