BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नासा ने एक और सौरमंडल खोजा, धरती जैसे जीवन भी है संभव

नासा ने एक और सौरमंडल खोजा, धरती जैसे जीवन भी है संभवताजा मीडिया रिपोटर्स की मानें तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने एक और सोलर सिस्टम खोज निकालने का पुख्ता दावा पेश किया है। आपको जानकार हैरानी होगी आप अकेले नहीं है इनमें पृथ्वी के आकार के सात प्लैनेट मौजूद हैं। 

जानकारी के मुताबिक इसके बाद दावा किया जा रहा है कि इनमें से तीन प्लैनेट में समुद्र भी है और यहां भविष्य में जीवन की संभावनाएं हो सकती हैं। वैज्ञानिकों ने इसके सूर्य को ट्रैपिस्ट-1 का नाम दिया है। दरअसल नासा ने ट्वीट किया कि नया रिकॉर्ड, हमारे सौरमंडल के बाहर आवासीय जोन में एक तारे के इर्द-गिर्द धरती के आकार के सात नए ग्रह मिले हैं। 

ये ग्रह आकार में पृथ्वी जितने बड़े हैं और आवासीय जोन के दायरे में आते हैं। यहां का सूर्य हमारे अपने सूर्य की तुलना में करीब 10 गुना बड़ा दिखेगा। इस सूर्य का रंग कुछ-कुछ सैमन मछली जैसी गुलाबी रंगत लिए हुए होगा।

वैज्ञानिकों को ट्रैपिस्ट-1 सबसे पहले साल 2010 में दिखा था। इसके बाद से ही खगोलशास्त्री यहां के ट्रांजिट्स पर नजर रख रहे हैं। 34 ट्रांजिट्स को साफ-साफ देखने के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि इन्हें 7 ग्रहों की संज्ञा दी जा सकती है।

वहीं नासा के वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे वहां जीवन होने यानी एलियन्स की मौजूदगी की भी पूरी संभावना है। हालांकि, इसके बारे में वैज्ञानिकों को पूरी खोज और जीवन का पता लगाने में अभी करीब एक दशक से ज्यादा का समय लगेगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More