देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोटा । उद्योग नगर थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई कर नाकाबंदी के दौरान दो बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पासे से चोरी के लाखों रुपए, जेवरात सहित चोरी की गाड़ी बरामद की।
पुलिस ने बताया कि उद्योग नगर थाना इलाके में पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। एक्टिवा सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा और गाड़ी के कागजात मांगे। वहीं कोई जवाब नहीं देने पर पुलिस को शक हुआ तो दोनों को थाने लेकर आई। इस दौरान पुलिस ने युवकों के पास से मिले बैग से करीब पांच लाख अठारह हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए। युवकों ने गाड़ी भी जयपुर से चोरी की थी। बताया जा रहा है दोनों बदमाश कोटा निवासी रियाज अहमद और अटरू निवासी मुकेश सुमन हैं। जो की बारां जिले के छिपाबड़ौद में एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर आए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल
मध्य प्रदेश : सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार