देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
उदयपुर । जीएसटी विधेयक को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को जीएसटी काउंसिल की 10वीं बैठक उदयपुर में शुरू हुई। पांच सितारा होटल रेडिशन ब्लू में शुरू हुई इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित जीएसटी काउंसिल से जुड़े 125 डेलीगेट्स शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार बैठक में जीएसटी के लंबित मामलों पर अंतिम निर्णय हो सकता है। बैठक का मुख्य एजेंडा सीजीएसटी, एसजीएसटी और आईजीएसटी को मंजूरी देना होगा। बता दें कि 1 जुलाई से देश में जीएसटी बिल को लागू करने की केंद्र सरकार की योजना है। सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न वस्तुओं पर टैक्स की दरें तय हो सकती हैं। 9 मार्च से संसद में बजट सत्र का दूसरा दौर शुरू होना है। विधेयक पर मुहर लगी तो उसे लोकसभा और सभी विधान सभा में पारित कराना होगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
दीपावली पर रिकॉर्ड व्यापार - उद्योग जगत ने माना, ‘मेड इन इंडिया’ और जीएसटी सुधारों का दिखा सीधा असर
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग