BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फेसबुक, प्यार और शादी, फिर एक दिन पत्नी के साथ किया ऐसा...

फेसबुक, प्यार और शादी, फिर एक दिन पत्नी के साथ किया ऐसा...भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। गोविंदपुरा इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर जान पहचान होने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद झगडे हुए तो गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। 

हत्या के बाद पत्नी के शव को घर में दफन कर दिया और उसके ऊपर कंक्रीट का चबूतरा बना दिया। हत्या का खुलासा दो महीने बाद हुआ जब लडक़ी के पिता की शिकायत पर पुलिस जांच करने आयी। पुलिस ने फिलहाल आरोपी पति उदय दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उदय दास ने बताया कि दिसंबर में ही आकांक्षा की हत्या कर दी, और फिर घर में ही उसे दफना दिया, और उसके ऊपर कंक्रीट का चबूतरा बना दिया। पुलिस ने चबूतरा खोद कर आकांक्षा के शव को बाहर निकाला। मृतक आकांक्षा की उम्र 28 साल थी और वो पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले की रहने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक उदय ने पूछताछ में बताया कि आकांक्षा से उसकी दोस्ती 2007 में हुई थी फिर जून 2015 में दोनों ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोर्ट मैरेज कर ली, बाद में दोनों भोपाल रहने आ गए, शादी के बाद ही उनके बीच झगड़े होने लगे, तंग आकर उदय ने आकांक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी, उदय के हाव भाव देखकर पडोसियों को भी उसके ऊपर शक हुआ था। पूछताछ में आरोपी उदय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उदय की मां मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में डीएसपी रह चुकी हैं, पड़ोसियों के मुताबिक उदय ने चबूतरा बिना किसी की मदद के खुद ही बताया था, और किसी को भी उसके आस-पास फटकने नहीं देता था।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More