देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लंबे समय से चर्चाओं में रही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की फिल्मों का प्रदर्शन हो गया और दर्शकों ने इन फिल्मों को सफल भी बना दिया। अब दर्शकों की नजरों और चर्चाओं में है अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएल.बी-2, जो आगामी सप्ताह 10 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस खासा उत्साहित नजर आ रहा है। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 80-90 करोड का कारोबार करने में सफल होगी, वहीं फिल्म प्रदर्शकों को उम्मीद है कि गत वर्ष लगातार तीन सौ करोडी फिल्में देने वाले अक्षय कुमार तमाम उम्मीदों को ध्वस्त करते हुए बॉक्स ऑफिस पर फिर से रिकॉर्ड कायम करेंगे और उनकी यह फिल्म इस वर्ष की तीसरी सौ करोडी फिल्म साबित होगी। पहली सौ करोडी शाहरुख खान की ‘रईस’ हुई है और दूसरी के लिए ‘काबिल’ दावेदार मानी जा रही है। जॉली एलएल.बी-2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी एक वजह जहां अक्षय कुमार हैं, वहीं दूसरी वजह मूल फिल्म ‘जॉली एलएल.बी’ है, जो कि एक सुपरहिट फिल्म रही थी। मजबूत कथानक पर बनी इस फिल्म ने दर्शकों को रोमांचित किया था। यही उम्मीद अब इसके सीक्वल से की जा रही है। सशक्त कथानक और प्रस्तुतीकरण की उम्मीद के साथ इसकी स्टार कास्ट सफलता की गारंटी मानी जा रही है। ट्रेड को उम्मीद है कि अक्षय कुमार की जॉली एलएल.बी-2 ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 18 से 20 करोड का कारोबार कर सकती है। हालांकि उनकी पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित हुई एअरलिफ्ट ने 12 करोड का कारोबार किया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ब्रेकिंग न्यूज : राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म की, लोकसभा स्पीकर का फैसला
एलआईसी में खत्म होगी चेयरमैन की पोस्ट, अब होंगे सीईओ और एमडी
आनलाइन व्यापार से खत्म हो रहा कारोबार : रविकांत गर्ग