BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

‘रईस’ की बराबरी पर आया ‘काबिल’, शाहरुख चिंतित

‘रईस’ की बराबरी पर आया ‘काबिल’, शाहरुख चिंतितगत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई निर्माता राकेश रोशन की संजय गुप्ता निर्देशित और ऋतिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ ने धीरे-धीरे तारीफों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता की दास्तान लिखनी शुरू कर दी है और सोमवार छठे दिन उसने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘रईस’ से व्यावसायिक मोर्चे पर बराबरी कर ली है। प्रदर्शन के पहले दिन ऋतिक रोशन की फिल्म रईस के सामने 10 करोड रुपये से पीछे रह गई थी, लेकिन गुरुवार 26 जनवरी से उसने जो गति पकडी है वह बदस्तूर जारी है। अपने छह दिन के सफर में काबिल ने बॉक्स ऑफिस पर 79.46 करोड रुपये का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस फिल्म के विरोधी लोगों का कहना है कि राकेश रोशन द्वारा अपनी फिल्म काबिल के जो व्यावसायिक आंकडे पेश किए जा रहे हैं, वह गलत और झूठे हैं। फिल्म का प्रदर्शन इन आंकडों के अनुरूप नहीं है। हालांकि इस प्रकार का संदेह व्यक्त करने वालों के पास भी इस का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। यह पहला मौका नहीं है जब राकेश रोशन पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं। कृष-3 के समय भी उन पर इसी तरह के आरोप लगे थे। तब भी यह कहा गया था कि उन्होंने नकली आंकडें पेश कर फिल्म को सुपरहिट घोषित करवाया था। शाहरुख की फिल्म रईस ने छह दिन में कुल 106 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। यह इस वर्ष पहली और शाहरुख खान के करियर की सातवीं ऐसी फिल्म है जो 100 करोड क्लब में शामिल हुई है। छठे दिन रईस और काबिल ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 12.90 करोड और 12 करोड रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से ऋतिक रोशन ने शाहरुख खान की बराबरी कर ली है। इसके बाद कौन सी फिल्म कितना कारोबार करने में सफल होती है यह फिल्म की गुणवत्ता और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर निर्भर करता है। हालांकि काबिल के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में काबिल ही रईस पर भारी रहेगा। काबिल के प्रदर्शन में लगातार हो रहे सुधार से अब बादशाह खान चिंतित नजर आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि वे अपनी फिल्म के कारोबार को फिर से बढाने के लिए कोई नई तरकीब खोज रहे हैं, जिससे उनकी फिल्म दर्शकों के मध्य बनी रहे। वैसे सोमवार को रईस ने कारोबार 12.90 करोड को देखकर ऐसा महसूस होने लगा है कि इस फिल्म का लाइफटाइम कारोबार 140 करोड तक सिमट जाएगा। वहीं काबिल के कारोबार (12 करोड रुपये) को देखकर अब यह निश्चित हो गया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लाइफ टाइम 140 करोड का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More