BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी चुनाव: फिर अखिलेश पर भडके शिवपाल, कहा-अलग पार्टी बनाऊंगा

यूपी चुनाव: फिर अखिलेश पर भडके शिवपाल, कहा-अलग पार्टी बनाऊंगाइटावा । ऐसा लग रहा था कि समाजवादी पार्टी का दंगल अब खत्म हो गया है लेकिन शिवपाल ने चुनाव का पर्चा भरने के बाद एक बार फिर से बिना नाम लिए अखिलेश पर निशाना साधा है। शिवपाल ने कहा है कि वे चुनावों के बाद अलग पार्टी बनाएंगे। साइकिल पर जंग हारने के बाद शिवपाल ने पहली बार अखिलेश पर हमला बोला है। 

चुनाव का पर्चा भरने के बाद शिवपाल ने अपने समर्थकों से कहा कि चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश सरकार बना लें और मैं 11 मार्च को अलग पार्टी बनाऊंगा। गौरतलब है कि 11 मार्च को ही विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। शिवपाल ने कहा कि हमारी पार्टी के कई अच्छे नेता दूसरी पार्टियों से चुनाव लड रहे हैं और मैं उनके लिए प्रचार करूंगा। 

साथ ही शिवपाल ने कहा कि वह उन जगहों पर प्रचार करने के लिए जाएंगे, जहां मुलायम सिंह के करीबी लोग चुनाव में खडे हैं। शिवपाल ने कहा कि वे गलत काम होनेे से रोक रहे थे, इसलिए बर्खास्त किए गए। शिवपाल ने कहा कि जिन्हें नेताजी ने अपना सबकुछ दे दिया। जब नेताजी को हटाने की कोशिश चली तो उन्होनें सीएम से कहा कि सबकुछ ले लो। टिकट का अधिकार भी ले लो। केवल नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना रहने दो। हमारा भी टिकट काट दो। पार्टी किसने बनाई, किसने संघर्ष किया, हम जानते हैं।

सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर भी प्रहार:

शिवपाल ने सपा-कांग्रेस गठबधन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सीएम ने कांग्रेस से गठबंधन कर एसपी को कमजोर कर दिया है। साथ ही भावुक होते हुए शिवपाल ने कहा कि जानबूझकर मेरा कद छोटा किया जा रहा है। साथ ही शिवपाल ने कहा कि भले ही उन्हें भीख मांगनी पडे लेकिन अपने साथियों को किसी को परेशानी में नहीं रहने देंगे। कमीशनखोरों के कारण उन पर दबाव बनाया गया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More