BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रियंका ने अखिलेश से मांगी अमेठी-रायबरेली की सीटें, कहा-वादा निभाइए

प्रियंका ने अखिलेश से मांगी अमेठी-रायबरेली की सीटें, कहा-वादा निभाइएलखनऊ । गठबंधन होने के बाद यूपी में सपा और कांग्रेस दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। यूपी चुनावों के लिए सपा-कांग्रेस में गठबंधन तो हो गया है लेकिन सीटों को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि सपा ने गठबंधन से पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। सपा की उस सूची को देखकर कांग्रेस भी हैरान रह गई थी। सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर बनी हुई है। 

गौरतलब है कि अमेठी और रायबरेली की सीटों को कांग्रेस का गढ माना जाता है। ऐसे में अब प्रियंका गांधी इन सीटों के लिए अखिलेश यादव से बात कर रही हैं। ज्ञातव्य है कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी की भूमिका काफी अहम रही है। साथ ही इस बार प्रियंका यूपी चुनावों के प्रचार में खुलकर हिस्सा ले रही हैं। 

प्रियंका ने अखिलेश यादव को संदेश भेजा है कि आपके लिए हमने आजमगढ, एटा, मैनपुरी, इटावा की सारी सीटें दे दीं, जो आपका गढ था, तो फिर हमारे अमेठी रायबरेली के गढ में आपने सभी 10 सीटें देने का वायदा किया था, उसको निभाइये, उम्मीद है आप निभाएंगे। उम्मीद है कि आप वायदे से नहीं मुकरेंगे। ज्ञातव्य है कि रायबरेली जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस ने कल बुधवार को जो लिस्ट जारी की है उसमें रायबरेली जिले की एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा हो गई है। कांग्रेस ने बछरावां (सुरक्षित) सीट से सुशील पासी को उतारा है। वहीं इस जिले की अन्य सीटों पर अभी संशय बना हुआ है। 

वहीं अमेठी जिले में 5 विधानसभा सीटें हैं। यहां पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होने हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More