BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का साया, दो अफगान आतंकियों की तलाश

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का साया, दो अफगान आतंकियों की तलाशनई दिल्ली । गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आंतकी साया मंडरा रहा है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियां दो संदिग्ध अफगान आतंकियों की तलाश में जुटी है। अफगान पासपोर्ट पर भारत में दाखिल हुए ये आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में हमले करने की फिराक में हैं। इनकी तलाश में दिल्ली पुलिस साउथ दिल्ली के लाजपत नगर, भोगल और खिडकी एक्सटेंशन में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सुरक्षा इतंजामों के लिए 25 जोन बनाए गए हैं। 

प्रत्येक जोन में एक खुफिया एजेंसी का जासूस और एक सीनियर पुलिस अधिकारी नजर रखेंगे। राजपथ और उसके आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। विभिन्न राज्यों के करीब 50 जासूसों को स्नाइपरों के साथ छतों और पेडों पर तैनात किया गया है। हाल ही में विभिन्न सुरक्षा प्रतिष्ठानों के अफसरों की एक अहम बैठक भी हुई। इस बैठक में एक खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के कुछ इनपुट्स शेयर किए। 

गौरतलब है कि दिसंबर 2015 में जैश के काबुल स्थित एक धडे ने दो आतंकियों को भारत भेजा था। ये दोनों जनवरी तक दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में रहे। हालांकि, वारदात की तैयारियों को अंजाम देने की प्रैक्टिस के दौरान दुर्घटनावश एक कम तीव्रता वाले आईईडी ब्लास्ट के बाद वे मिशन अधूरा छोडकर भाग गए थे। गणतंत्र दिवस पर एनएसजी और एसपीजी के जवान राजपथ के उस इलाके की हिफाजत करेंगे, जहां वीवीआईपी मौजूद होंगे। रविवार को एक बेहद अहम बैठक हुई, जिसमें संदिग्ध आतंकियों से जुडा प्रेजेंटेशन सुरक्षा अधिकारियों को दिखाया गया और उनकी राय भी मांगी गई ताकि सुरक्षा पूरी तरह चाक चौबंद हो।

भारतीय सुरक्षाबल के सैनिक भी राजपथ के पास तैनात होंगे, जो चौबीसों घंटे गाडियों और लोगों के मूवमेंट पर नजर रखेंगे। इसके अलावा इंडियन एयर फोर्स की एक टीम ड्रोन्स आदि के मूवमेंट पर नजर रखेगी।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More