BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर अंतिम फैसला आज, गठबंधन लगभग तय!

सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर अंतिम फैसला आज, गठबंधन लगभग तय!लखनऊ । समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए आखिरी कोशिश जारी है। आज इस गठबंधन पर स्थिति साफ हो सकती है। सूत्रों की मानें तो सपा-कांगे्रेस का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। शनिवार को अखिलेश और प्रशांत किशोर के बीच बातचीत बेनतीजा होने के बाद कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक के बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि रविवार सुबह गठबंधन पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

इन सब घटनाक्रमों के बीच अखिलेश ने देर रात प्रशांत किशोर को फिर से बातचीत के लिए बुलाया। वहीं प्रियंका गांधी ने दिल्ली में रामगोपाल यादव के साथ बैठक की। दरअसल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। 

कांग्रेस यूपी में 100 से ज्यादा सीटें चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी इतनी सीटें कांग्रेस को देने के लिए राजी नहीं है। माा जा रहा है कि कांग्रेस को यूपी में 103 सीटें मिल सकती हैं। पहले खबर है थी कि अखिलेश कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटें नहीं देना चाहते। सोनिया गांधी ने खुद गठबंधन में हस्तखेप किया है। इसके बाद यह खबरें आ रही हैं कि सपा कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटें देने पर राजी हो गई है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More