BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सायना नेहवाल की नजरें मलेशिया मास्टर्स खिताब पर

सायना नेहवाल की नजरें मलेशिया मास्टर्स खिताब परकुआलालम्पुर । भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल मंगलवार से शुरू हो रहे सत्र के पहले ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में जब अपने अभियान की शुरुआत करेंगी तो उनकी नजरें मलेशिया मास्टर्स खिताब पर होगी। सायना ने हाल ही भारत में संपन्न प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में तीन मैच जीते, जबकि ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन और रजत पदक विजेता पीवी सिंधू से हार गई। लय हासिल करने की कोशिशों में जुटी शीर्ष वरीयता प्राप्त सायना के पास यह सुनहरा मौका है। 

शीर्ष में से कोई खिलाड़ी इसमें भाग नहीं ले रही हैं। पिछले सत्र में सायना पैर की चोट से उबरकर ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहीं, लेकिन रियो ओलंपिक के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी जिससे वे दूसरे दौर से ही बाहर हो गईं। फिट होने के बाद वे मकाऊ ओपन और हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। वहीं पीबीएल में सायना की अवध वारियर्स टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। 

पारूपल्ली कश्यप तीन महीने कंधे की चोट से जूझने के बाद मलेशिया मास्टर्स में वापसी करेंगे। छठी वरीयता प्राप्त अजय जयराम पहले दिन क्वालीफायर से खेलेंगे। रियो ओलंपिक खेल चुके मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी युगल वर्ग में क्वालीफायर से खेलेंगे। महिला वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की नई जोड़ी मलेशिया की यी चिंग गो और के वेइ वून का सामना करेगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More