BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिग बॉस 11 :हिना को पछाड़ शिल्पा शिंदे ने जीता खिताब

बिग बॉस 11 :हिना को पछाड़ शिल्पा शिंदे ने जीता खिताबमुंबई। शिल्पा शिंदे ने हिना खान सहित 18 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए शो बिग बॉस 11 जीत लिया है। रविवार की रात हुए भव्य ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान ख़ान ने विनर के नाम का एलान किया। शो में अक्षय कुमार अपनी फि़ल्म पैड मैन को लेकर पहुंचे और सलमान के साथ मिलकर जमकर मस्ती की। शो के विनर को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए प्राइज़ मनी दी जाती है, लेकिन आखिरी दिनों में हुए विकासिटी टास्क में विकास गुप्ता 6 लाख की रकम जीतने में कामयाब हो गये थे, लिहाज़ा वो राशि प्राइज़ मनी में से काट दी गइ्र है। शिल्पा को 44 लाख रुपए प्राइज़ मनी के तौर पर मिले। 

 

बिग बॉस के 105 दिन के सफर में शिल्पा काफी मजबूत पार्टिसिपेंट बनकर उभरीं। इस शो में कई उतार-चढ़ाव के बीच शिल्पा ने बखूबी गेम खेला, साथ ही उनके सपॉर्टर्स ने भी उनका खूब साथ दिया। फिनाले तक पहुंचे चार प्रतिभागियों में उनका मुकाबला हिना खान, पुनीश शर्मा और विकास गुप्ता से था। खबरों की मानें तो पुनीश और विकास फिनाले के पहले ही बिग बॉस की ऑफर मनी लेकर एग्जिट कर गए थे। 

 

इसके बाद उनका मुकाबला सीधा टेलिविजन की लोकप्रिय बहू अक्षरा यानी हिना खान से रहा।

शिल्पा ने बिग बॉस 11 के पहले वीक में ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। इसके बाद उनकी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग धीरे-धीरे बढ़ती रही।शिल्पा ने शो में कहा कि वो पहले बिग बॉस में शो में नहीं आना चाहती थीं। उन्हें डर था कि पता नहीं कैसे दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि शिल्पा टीवी शो भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का लीड किरदार निभाकर लोगों के बीच पहले ही लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More