देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अमृतसर । हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू आज अमृतसर पहुंचे। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और सिद्धृ के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपनी हाजऱिजवाबी के लिए मशहूर पूर्व क्रिकेटर सिद्धू को कांग्रेस की ओर से अमृतसर ईस्ट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। अमृतसर में सिद्धी समर्थकों से घिरे नजर आए और सिद्धू-सिद्धू के नारे लगाए गए। एयरपोर्ट पर मिसेज नवजोत कौर सिद्धू भी नजर आई। वहीं, समर्थकों की भारी भीड देखने को मिली।
इससे पहले सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने औपचारिक तौर पर कांग्रेस का हाथ थामा और पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पंजाबियत की जीत होगी। इस दौरान सिद्धू ने बादल सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। इतना ही नहीं सिद्धू ने खुद को पैदाइशी कांग्रेसी भी बताया था।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने सितंबर, 2016 में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया, और फिर उनकी पत्नी ने भी। इसके बाद जनता में लोकप्रिय माने जाने वाले दोनों नेताओं ने पहले कुछ समय तक आम आदमी पार्टी के साथ बातचीत की, लेकिन वहां बात नहीं बनने पर फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। कहा जा रहा है कि सौदेबाज़ी इस बात पर केंद्रित रही थी कि अगर कांग्रेस चुनाव जीत जाती है, तो नवजोत सिंह सिद्धू को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, और उनकी पत्नी को अमृतसर से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ाया जाएगा। वैसे राहुल गांधी से सिद्धू की मुलाकात के बाद ये साफ हो गया था कि गुरु अब किसका हाथ थामने जा रहे हैं। सिद्धू को लग रहा है कि कम से कम पंजाब के लिए तो अब उनका ही वक्त है। पंजाब में विधानसभा की कुल 177 सीटें हैं। कांग्रेस ने कल ही पार्टी में शामिल हुए दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को अमृसर ईस्ट सीट से मैदान में उतारा है। अमृतसर ईस्ट सीट से अब तक सिद्धू की पत्नी चुनाव लड़तीं रहीं हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद
अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, जो 2023 तक हो जाएगा पूरा
रोड रेज मामला : सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा सुनाई