BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

उत्तराखंड में कांग्रेस को बडा झटक: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर्य बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस को बडा झटक: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर्य बीजेपी में शामिलदेहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बडा झटका लगा है। चुनाव से पहले उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद यशपाल आर्य ने बीजेपी ऑफिस में श्याम जाजू और विजय बहुगुणा के साथ पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले पूर्व सीएम विजय बहुगुधा सहित 9 कांग्रेसी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब यशपाल आर्य के भी बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस को एक बडा झटका लगा है। ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। 

आर्य का कांग्रेस पर हमला:

बीजेपी में शामिल हुए यशपाल आर्य ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। आर्य ने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस का प्रबंधन हो रहा है उसमें समर्पित कार्यकर्ताओं के हित का कहीं से ख्याल नहीं रखा जा रहा। साथ ही यशपाल आर्य ने कहा कि मैं दुखी मन से कांग्रेस से त्यागपत्र दे रहा हूं। आर्य ने कहा कि अब कांग्रेस में सब कुछ बदल रहा है, कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही। आर्य ने कहा कि हम उत्तराखंड का विकास चाहते हैं। 

आर्य ने कहा कि मैं 40 साल कांग्रेस में रहा और 8 साल प्रदेश अध्यक्ष भी रहा। साथ ही उन्होनें कहा कि अमित शाह जी ने मुझे काम करने का मौका दिया है और मुझे अपनाया है। आर्य ने कहा कि मैं मोदीजी और अमितशाह के विजन और संकल्प के कारण बीजेपी में आ रहा हूं।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More