देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । कांग्रेस में शामिल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू कल रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धू ने आज एक प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि मैं तो पैदाइशी कांग्रेस हंू, ये तो मेरी घर वापसी हुई है। सिद्ध ने कहा कि मेरा कांग्रेस से पुराना नाता है। सिद्धू ने कहा कि यह पंजाब में अस्तित्व की लडाई है। बादल परिवार पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि बादल परिवार में पंजाब को खोखला कर दिया है।
बीजेपी पर निशाना:
साथ ही सिद्धू ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा। सिद्धू ने बीजेपी को कैकयी जैसी मां करार दिया। सिद्धू ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि मैं अपनी जडों में लौट आया हूं। मेरे पिता सरकार भगवंत सिंह सिद्धू कांग्रेस में 40 साल रहे, एमएलए बने, एमएलसी बने। उन्हें सजा-ए-मौत दी गई थी। ये मेरी घरवापसी है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि कुछ लोग टिप्पणी करते हैं, असर नहीं है। सिद्धू ने कहा कि मैं पार्टी को मां बोलता था, पर माता तो कैकयी भी थी, जो वनवास पर भेजती थी... घर से बाहर भेजती थी... माता कौशल्या वापस बुलाती थी। साथ ही सिद्धू ने इशारों इशारों में बीजेपी नेता अरूण जेटली को मंथरा बताया।
बादल परिवार पर निशाना:
प्रेस कांफ्रेस के दौरान सिद्धू ने बादल परिवार पर भी हमला बोला। सिद्धू ने कहा कि बादल परिवार ने पंजाब को खोखला कर दिया। साथ ही सिद्धृू ने कहा कि यह मेरी निजी लडाई नहीं, पंजाब के स्वाभिमान की लडाई है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के हालात पर फिल्म बन रही है लेकिन बादल परिवार को नहीं दिखता। सिद्धू ने कहा कि पंजाब की आबादी में आज 55 फीसदी युवा हैं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के युवाओं को बर्बाद किया जा रहा है। पंजाब के युवाओं को दिशा देने की जरूरत है। सिद्धू ने कहा कि जो पंजाब हरित क्रांति के लिए जाना जाता था, आज सफेद चिट्टे के लिए जाना जाता है। ड्रग्स पंजाब की हकीकत है आज। सिद्धू ने बादल को ललकारते हुए कहा कि भाग बाबा बादल भाग जनता आती है। साथ ही सिद्धू ने कहा कि रणभूमि में लड़ूंगा, कभी पीठ नहीं दिखाऊंगा, मेरा कोई पर्सनल अजेंडा नहीं है, मैं पंजाब की तरफ हूं। आगे सिद्धू ने कहा कि यह मेरी निजी लड़ाई नहीं है, यह पंजाब की मुक्ति की लडाई है। साथ ही सिद्धू ने कहा कि मैं सबके चि_े खोल दूंगा, सबकी पोल खोलूंगा। सिद्धू ने कहा कि मुझे बीजेपी से कोई ऐतराज नहीं था, मुझे गठबंधन पर ऐतराज था। सिद्धू ने कहा कि बीजेपी ने गठबंधन को चुना और मैनें कांग्रेस को।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बीजेपी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ली बीजेपी की सदस्यता
रोड रेज मामला : सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा सुनाई
पंजाब के सीएम ने सिद्धू के सलाहकारों को पाक, कश्मीर पर बयानों को लेकर पर चेताया