BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पूर्व कप्तान धोनी ने की विराट की तारीफ, कहा-मैदान पर देता रहूंगा सलाह

पूर्व कप्तान धोनी ने की विराट की तारीफ,कहा-मैदान पर देता रहूंगा सलाहपुणे । क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की सीमित ओवर की कप्तानी छोडने के बाद शुक्रवार को पहली बार मीडिया से बातचीत की। धोनी ने कहा कि वह टीम के नए कप्तान विराट कोहली को समय-समय पर जरूरी सलाह देते रहेंगे। इस मौके पर इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि यह विराट के कप्तान बनने का सही समय था। जब पत्रकारों ने धोनी से पूछा कि वह अपनी कप्तानी को कैसे आंकते हैं, तो धोनी ने कहा कि उनकी कप्तानी एक सफर की तरह रही। धोनी ने कहा, कप्तानी करते हुए मेरी जिंदगी में खुशी के मौके भी आए और मुश्किल वक्त भी आया। कुल मिलाकर यह एक सफर जैसा था। किसी चीज के पछतावे के सवाल पर धोनी ने कहा कि वह जिंदगी में किसी चीज का पछतावा नहीं करते। धोनी के मुताबिक, जब आप कुछ चीजों से नहीं डरते, तो यह रवैया आपको मजबूत बनाता है। धोनी ने कहा कि टीम इंडिया का भविष्य शानदार है। उन्होंने कहा,आज हमारे पास ऎसे शानदार गेंदबाजों का पूल है, जो कहीं भी किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं। इसी तरह हमारे पास बेहतरीन बैट्समैन हैं। इससे टीम को किसी खिलाडी के चोटिल होने पर कोई समस्या नहीं होती। धोनी ने कहा,भले ही इस बात को माना जाए या नहीं, लेकिन एक विकेटकीपर हमेशा टीम में वाइस कैप्टन की तरह होता है। वह खेल पर अपनी सलाह अपने कैप्टन को देता है। मैं भी इसी तरह विराट को हर उपयोगी सलाह देता रहूंगा। धोनी से पूछा गया कि वह अब पहली वाली भूमिका में लौट रहे हैं तो क्या वह पहले की तरह अपने बाल भी लंबे करेंगे तो उनका जवाब था,अब बाल लंबे नहीं करूंगा। अपने बैटिंग ऑर्डर के सवाल पर माही ने कहा,मैं टीम की जरूरत के हिसाब से अपना बैटिंग ऑर्डर चेंज करूंगा। जब उनसे वनडे कप्तानी में चुनौतियों के बारे में पूछा गया, तो भारत के इस सबसे सफल कप्तान ने कहा, टेस्ट की अपेक्षा वनडे में कप्तानी करना आसान रहता है। भले ही यहां आपको जल्दी-जल्दी निर्णय लेने होते हैं, फिर भी यह टेस्ट की कप्तानी की अपेक्षा आसान है। कोहली पहले से टेस्ट मैचों में कप्तानी कर रहे हैं, तो इस नई जिम्मेदारी से उन पर कोई खास दबाव नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि क्रिकेट में आपका खुद का रेकॉर्ड इतना मायने नहीं रखता जितना की टीम का प्रदर्शन। धोनी ने क्रिकेट को शारीरिक खेल के साथ-साथ दिमागी खेल भी बताया। उन्होंने कहा कि खिलाडी हर वक्त एक ही माइंडसेट में नहीं होता। इसलिए उसके सामने चैलेंज आते रहते हैं।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More