BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मूडीज ने बिजली क्षेत्र की रेटिंग सुधार कर ‘स्थिर’ की

मूडीज ने बिजली क्षेत्र की रेटिंग सुधार कर ‘स्थिर’ कीनई दिल्ली । मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस-आईसीआरए रिपोर्ट में गुरुवार को भारतीय बिजली क्षेत्र की रेटिंग को सुधारकर अगले 12-18 महीनों के लिए ‘स्थिर’ के साथ बीएए3 सकारात्मक कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि यह घरेलू कोयले की उपलब्धता में निरंतर सुधार को दर्शाता है। मूडीज के उपाध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने एक बयान में कहा, ‘‘वास्तव में हमने भारतीय बिजली क्षेत्र की रेटिंग नकारात्मक से बदलकर स्थिर की है, क्योंकि घरेलू कोयले के उत्पादन में वृद्धि से ईधन की आपूर्ति की बाधाओं में कमी आएगी।’’ बीएए3 रेटिंग का मध्यम ऋण जोखिम को इंगित करता है। अमेरिकी क्रेडिट एजेंसी ने यह भी कहा कि भारत सरकार के ‘उज्जवल डिसकॉम एस्योरेंस योजना (उदय)’ के तहत अब तक 21 राज्यों की वितरण कंपनियों के कर्ज का पुर्नगठन किया गया है, जिससे इन कंपनियों की हालत सुधरेगी और वे बिजली उत्पादकों को समय से भुगतान कर पाएंगे। मूडीज की भारतीय कंपनी आईसीआरए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सब्यसाची मजूमदार ने कहा, ‘‘इन वितरण कंपनियों को कम लागत पर बिजली खरीद का भी फायदा मिलेगा, क्योंकि घरेलू कोयले की उपलब्धता में सुधार हुआ है।’’

लंबे समय तक उदय योजना का विरोध करने के बाद तमिलनाडु इस योजना में शामिल होने वाला 21वां राज्य बना है। इसके तहत राज्य को कुल 11,000 करोड़ रुपये का लाभ लागत, बिजली वितरण और पारेषण नुकसान पर बचत के माध्यम से मिलेगा। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More