BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अगवाकर छात्रा के साथ हैवानियत, रेप के बाद जिंदा जलाया, और फिर...

अगवाकर छात्रा के साथ हैवानियत, रेप के बाद जिंदा जलाया, और फिर...लखनऊ । यूपी में बढ रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश की राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र माल इलाके में एक युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदों का इतना करने के बावजूद भी उनका जी नहीं भरा तो उसे जलाकर पडोसी जनपद के एक गांव स्थित झाडियों में फैंककर फरार हो गए। युवती का शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पडा। युवती के परिजनों ने पुलिस के साथ जाकर शव की शिनाख्त अपनी पुत्री के रूप में की। पुलिस के अनुसार युवती का शव अधजला हुआ था।

बीते 6 जनवरी की शाम हरदोई जनपद के संडीला थाना क्षेत्र के जावर गांव में झाडियों के बीच युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। संडीला पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे, तो अग्रिम कार्रवाई कर दी गई। बीती 7 जनवरी को सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में छपी खबर पढऩे के बाद लखनऊ के माल थाना क्षेत्र टिकरी गांव के एक परिवार ने शव की शिनाख्त अपनी 19 वर्षीय बेटी के रूप में की। जानकारी के अनुसार माल थानक्षेत्र के टिकरी गांव निवासी 19 साल की युवती बीते 4 जनवरी को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, पर देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। युवती माल थानक्षेत्र स्थित आदर्श कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। आशंका जताई जा रही कि छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया और पहचाने जाने के डर से आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव की पहचान मिटाने के लिए उसे जला दिया तथा हरदोई में शव फैंक दिया। थानाध्यक्ष माल मुस्तकीम अहमद ने कहा कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More