BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मॉ-बेटे को मारी गोली, बेटे की मौत, गलत रिपोर्ट पर हंगामा

मॉ-बेटे को मारी गोली, बेटे की मौत, गलत रिपोर्ट पर हंगामानूंह । जिले के तावडू खंड के सिलखो में लेनदेन के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। उसे बचाने आई मां को मार दिया मृतक मुस्ताक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली की जगह चाकू से हत्या की रिपोर्ट सुनते ही मेडिकल काॅलेज में मौजूद एकत्रित ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मोर्चरी पर काफी देर तक बवाल मचा। नाराज ग्रामीणोंं का आरोप था की पुलिस ने दर्ज मुकदमें में मृतक के पेट की जगह पैर में गोली लगने को दर्शाया है। 

नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली व पोस्टमार्टम रिर्पोट पर भी सवाल उठाते शव को लेने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों के बवाल की सूचना मिलते ही डीएसपी नूंह, थाना प्रभारी तावडू व नूंह सहित सीआईए इंसपेक्टर नूंह दलबल के साथ नल्हड़ मेडिकल कालेज पहुंचे। नाराज ग्रामीणों को हत्यारों की जल्द गिरफ्तार करने व रिपोर्ट में गलती को ठीक कराने का भरोसा दिलाते हुए शव को दफनाने की फरियाद की। पंचायत ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम देते हुए शाम 5 बजे शव को उठा लिया। ग्रामीणों ने कहा की जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह बड़े आंदोलन करने से नहीं हिचकेंगे। ग्रामीणों ने दर्ज मुकदमें में मिस्टेक को ठीेक कराने व 164 के दोबारा बयान कराने की फरियाद भी पुलिस प्रशासन से की । नूंह डीएसपी पृथ्वी सिंह ने कहा की आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बहुत जल्दी सभी को पकड़ लिया जायेगा।

नूंह डीएसपी ने कहा कि शहीद उर्फ अडवानी निवासी खरखड़ी के विरूद्व 2005, 2012, 2015 व 2017 नूंह मे, तावडू, रिवाड़ी, मानेसर व भिवाड़ी के विभिन्न थानों में लूट, डकैती व सहित विभिन्न धाराओं के तहत 11 मामले दर्ज है। आप को बता दे की कल देर शाम तावडू में सीलखो निवासी मुस्ताक नामक व्यक्ति को चाकुओं व गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। मुस्ताक अपने पांच हजार रुपये लेने के लिए आडवाणी को कह रहा था। आडवाणी ने उसे तावडू आने को कहा तथा पैसो कि लेन देन को लेकर विवाद बढ़ गया और मुस्ताक को मौत के घाट उतार दिया। मुश्ताक की मां मुस्ताक की माँ बचाने के लिये आई तो उसके पैर में भी आडवाणी के साथियों ने गोली मार दी जिसके बाद आज पूरे दिन मेडिकल कालेज हंगामा हुआ ।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More