देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
धौलपुर । नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में धौलपुर जिले की बसेड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। बसेड़ी थाना प्रभारी सीताराम मीणा ने बताया कि पुलिस ने रतनपुर गांव के पास मोटरसाइकि से जा रहे सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी संजू (24) पुत्र रतीराम ठाकुर निवासी खेरली थाना कंचनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार चार जनवरी को आरोपी संजू और आशाराम खेरली गांव से एक नाबालिग बालिका को मोटसाइकिल पर बिठाकर खटाना पुरा गांव के पास पार्वती के बीहड़ों में ले गए, वहां दोनों आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बीहड़ों में छोडक़र भाग गए थे। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी आशाराम पुत्र महावीर ठाकुर फरार है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल
मध्य प्रदेश : सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार