BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सोने व चांदी में तेजी का सिलसिला टूटा

सोने व चांदी में तेजी का सिलसिला टूटानई दिल्ली । आभूषण विक्रेताओं की ओर से मांग घटने और कमजोर वैश्विक संकेतों के के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले तीन दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और सोना 20 रूपए की गिरावट के साथ 28,710 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठान से चांदी भी 500 रूपए की गिरावट के साथ 40,100 रूपए प्रति किलो रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विकेताओं की मांग में गिरावट के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। गत तीन कारोबारी सत्रों में सोने में कुल 430 रूपए की तेजी आई थी। सिंगापुर में सोना 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,174.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.39 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

स्थानीय बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 20-20 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,710 रूपए और 28,560 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए गिन्नी 24,200 रूपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। चांदी तैयार 500 रूपए की गिरावट के साथ 40,100 रूपए प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी 470 रूपए की गिरावट के साथ 40,110 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 71,000 रूपए और बिकवाल 72,000 रूपए प्रति सैकडा पर स्थिर रहा।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More