BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्मजयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक विवाहिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजधानी के मुरलीपुरा थाने क्षेत्र में रिश्तेदार से मिलाने के बहाने महिला को युवक अपने साथ ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शिव विहार कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि सूरज उसे अपने रिश्तेदार से मिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक सम्बंध बना लिए। पीडिता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में छोडक़र वहां से फरार हो गया। घर लौट कर पीडि़ता ने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीडिता कुछ दिनों पूर्व अचानक घर से लापता हो गई थी, जिसको पुलिस ने दस्तयाब किया था। अब पीडि़ता ने दुष्कर्म होने की बात कही है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More