देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म काबिल ने रिलीज से पहली ही काफी तारीफ बटोर ली है। फिल्म में ऋतिक रोशन की मौजूदगी फिल्म की यूएसपी रहेगी तो यामी की सादगी फिल्म में जान डालेगी। यहां दोनों का खास किरदार फिल्म के लिए सबसे खास रहेगा। लेकिन यहां एक बात यह भी है कि यह फिल्म ऋतिक के लिए तो बनी ही थी, पर यामी की एंट्री सीधे और आसान नहीं रह पाई है।
जानकारी के मुताबिक फिल्म में जो किरदार यामी निभा रही हैं, उसके लिए पहली पसंद यामी गौतम नहीं थी। यामी से पहले दो अभिनेत्रियों ने इस रोल को ठुकरा दिया था, जब जाकर यह यामी की झोली में आया था। दरअसल इस फिल्म में ऋतिक और यामी दोनों ही नेत्रहीन जोड़े का किरदार निभा रहे हैं। यामी से पहले करीना कपूर को सबसे पहले एप्रोच किया गया, करीना ने यह किरदार करने से मना कर दिया। उसके बाद इस किरदार के लिए परिणीती चौपड़ा को प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उन्होने ने भी मना कर दिया। तब जाकर यामी गौतम के पास इस किरदार के लिए पहुंचा गया। जानकारों की मानें तो इस रोल के लिए दो लोगों की मनाही की वजह फिल्म की कहानी थी। फिल्म में मुख्य किरदार नेत्रहीन युवक युवती का है। ऐसे में कोई भी स्थापित अभिनेत्री किसी भी तरह का नया रोल करने का रिस्क लेकर अपनी इमेज के लिए कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती। ऐसे में दोनों ने इस रोल के लिए ना कह दिया। जब इस किरदार केलिए यामी को एप्रोच किया गया तो यामी केलिए यह मौका सुनहरा ही था। एक तो इतने बड़ा बैनर के साथ काम करने का मौका मिलना, दूसरा अपने अपोजिट ऋतिक रोशन जैसा सितारा होना ही काफी है। ऊपर से जो रोल उन्हें ऑफर किया गया वोभी किसी चैलेंज से कम नहीं था। ऐसे यामी ने अपनी एक्टिंग से रोल में पूरी जान डाल दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
यामी गौतम ने 'ए थर्सडे' की शूटिंग शुरू की
BSPECIAL यामी गौतम