BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जमीन विवाद में हमला, दो गंभीर घायल

जमीन विवाद में हमला, दो गंभीर घायलभीलवाड़ा । जिले के पनौतियां ग्राम में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने लकडिय़ों, कुल्हाड़ी व लात-घूंसों से परिवार की जमकर पिटाई कर दी। इस कारण एक महिला व पुरुष गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं फुलियां कलां थाना पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। घायल महिला शारदा देवी जोशी ने कहा कि वह और उसकी देवरानी प्लॉट पर बुधवार शाम सफाई करने पहुंची थी। इस दौरान महावीर खाती, मुकेश खाती व संपत खाती के साथ कुछ लोग पहुंचे और हमला कर दिया। हमलावरों ने बदसलूकी करते हुए लात-घूंसों से पीटा। इसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया और उसकी देवरानी प्रभा भी घायल हो गयी। इस दौरान बचाने आए मेरे पति व देवर देवकिशन, रवि से भी लकडिय़ों से मारपीट की। इससे वे भी घायल हो गए। जोशी ने यह भी कहा कि हमने इस बारे में फुलियां थाने में बुधवार को ही रिपोर्ट दे दी थी, लेकिन अब तक पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की है और न ही बयान लिए हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More