BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

क्यों उत्साहित हैं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल

क्यों उत्साहित हैं बॉलीवुड की डिंपल गर्लबॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज है। यह दीपिका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि ट्रिपल एक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज से हॉलीवुड में अपने करियर की पारी शुरू करने को लेकर उनमें उत्साह के साथ ही घबराहट भी है। फिल्म में वह विन डीजल के साथ काम कर रही हैं। दीपिका ने फिल्म के प्रचार के लिए जाने से पहले रविवार को कहा, मैं बेहद उत्साहित हूं। यह हॉलीवुड में मेरे करियर की शुरुआत है। मेरे मन में इसे लेकर घबराहट है, लेकिन मैं साथ ही उत्साहित भी हूं। आज इस यात्रा की शुरुआत है। दीपिका ने प्रचार के बारे में बताया, पहले हम मेक्सिको जाएंगे। जहां तक फिल्म की रिलीज का सवाल है, हम पहले फिल्म को भारत में रिलीज करेंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने इस पर अपनी यूनिट से चर्चा की थी कि इसे पहले भारत में रिलीज करना अच्छा रहेगा। मैं खुश हूं कि ऐसा ही हो रहा है। इस फिल्म के साथ दीपिका का नाम हॉलीवुड से भी जुड़ जाएगा। इस बारे में उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि मेरी पहचान एक अच्छी इंसान और एक अच्छी अभिनेत्री के तौर पर हो। लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर मुझे बेहद गर्व भी है। डी.जे. कारुसो निर्देशित एक्सएक्सएक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज में डॉनी येन और सैमुअल एल. जैकसन भी हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More