देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जालंधर । पंजाब के जालंधर से लव-स्टोरी के सनसनीखेज क्लाइमेक्स का मामला सामने अाया है। लांबड़ा के गांव कोहालां की रहने वाली एक युवती की उसकी प्रेमी ने हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने लाश गांव में ही जमीन के अंदर दबा दी। हत्या की वजह शादी बताई जा रही है। युवती शादी की जिद पर अड़ी थी, जिससे गुस्साकर प्रेमी ने उसे मार डाला। मृतका की पहचान गांव कोहालां की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है।थाना लांबड़ा के एसएचअो सुखपाल सिंह ने बताया कि संदीप कौर ग्यारहवीं कक्षा में गांव अठोला के सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ती थी। गांव के ही रहने वाले राजा के साथ उसके प्रेम संबंध थे। 22 दिसंबर को राजा युवती को भगा ले गया। उसके बाद से वह लापता थी। पुलिस ने जब राजा को पकड़ा तो उसने खुलासा किया कि उसने युवती को मार दिया क्योंकि वह शादी करवाने की जिद्द पर अड़ गई थी। पहले उसने उसका गला घोंटा अौर फिर ईंटें मार-मारकर मार डाला। पुलिस ने बाद दोपहर युवती की लाश बाहर निकाल ली।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
ललन सिंह का भाजपा पर तंज: 3 राज्यों की जीत से मनोबल ऊंचा इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या