देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजेे से ही लोगों का लाइनों में लगना शुरू हो गया है। 12 जिलों की जनता 69 सीटों के लिए मतदान कर रही है।
- सुबह 11 बजे तक लखनऊ में 20.43 प्रतिशत और कानपुर में 20.68 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सुबह 11 बजे तक इटावा में 26.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले दस बजे तक पूरे प्रदेश में 14 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, एक घंटे पहले सुबह नौ बजे तक 69 सीटों पर 12 प्रतिशत वोटिंग हुई। इससे पहले नौ बजे तक बाराबंकी में 11 प्रतिशत, कन्नौज में 11.65 प्रतिशत, सीतापुर में 11 प्रतिशत और कानपुर नगर में 7.71 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चौक के लोहिया पार्क बूथ में मतदान किया।
- (सीतापुर) बिसवां विधानसभा के बूथ संख्या 169 पर मतदानकर्मी रामअवतार पर चुनाव में गडबडी का आरोप। डीएम के निर्देश पर मतदानकर्मी को तत्काल हटाया गया।
- एमएलसी आनंद भदौरिया ने पातबोझ (सीतापुर) मतदान केंद्र पर किया मतदान।
- बीजेपी नेता उमा भारती ने लखनऊ में बूथ संख्या 149 पर मतदान किया।
- भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया मतदान, सदर शीट के बापू बालक प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान किया।
- उन्नाव से बीजेपी आंसद साक्षी महाराज ने भी मतदान किया।
- मौलाना कल्बे जव्वाद ने चौक के ऑक्सफोर्ड इंटर कॉलेज में मतदान किया।
- (कानपुर देहात) रसूलाबाद की मतदाता सूची में पुरुष वोटर की जगह महिला की फोटो, बूथ नंबर-139 मकरंदपुर कहिंजरी का मामला।
- हरदोई चुनाव में ड्यूटी पर आए होमगार्ड की मौत, बिजौली विकासखंड कोथांवा के बूथ संख्या 254 पर होमगार्ड की थी तैनाती।
-इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा के कटियापुर पोलिंगबूथ पर पत्थरबाजी की खबर है। जसवंत नगर से शिवपाल यादव उम्मीदवार हैं। पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी की घटना के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि मुझ पर हमले की कोशिश हुई है। शिवपाल ने धमकी मिलने की बात भी कही।
-यूपी सीएम अखिलेश यादव ने जनता से वोट डालने की अपील की। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें। प्रदेश की विकास कि गति बनाए रखने के लिए अपना वोट ज़रूर करें।
-प्रतीक यादव ने कहा, काम बोलता है, इसलिए जीत पर किसी को शक नहीं है। कांग्रस सपा गठबंधन 300 सीटें जीत रहा है।
-वोट डालने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, बीजेपी पूर्ण की सरकार बनाएगी। 11 मार्च को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
-वोट डालने के बाद मायावती ने कहा, मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि अपना वोट जरूर डालें। वोट के मामले में बीएसपी नंबर वन पर रहेगी। बीएसपी अकेले दम पर बहुमत की सरकार बनाएगी, 300 से ज्यादा सीटें आएंगी। उत्तर प्रदेश की जनता ने बीजेपी और एसपी को आजमा लिया है। यूपी की जनता ने बीएसपी के लिए मन बना लिया है।
-बीजेपी नेता लाल जी टंडन ने कहा, लखनऊ में बीजेपी के अलावा कुछ है ही नहीं। बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी इसलिए किसी को समर्थन देने और लेने का सवाल ही नहीं उठता।
-रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- वो अगर काम करते तो पूरे परिवार को नहीं उतरना पड़ता। मैंने क्षेत्र में काम किया, हमारी जीत होगी।
-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करके जनता से वोट देने की अपील की। अमित शाह ने लिखा, तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि दशकों से विकास से वंचित उत्तर प्रदेश को विकासपथ पर ला सके ऐसी सरकार बनाने के लिए मतदान अवश्य करें।
-मायावती पर टिप्पणी को लेकर चर्चित हुईं स्वाति सिंह ने वोट डाला। स्वाति सिंह ने लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। स्वाति सिंह ने कहा- सरोजनी नगर में इस बार कमल का फूल खिलेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार और बस की टक्कर में सात की मौत
लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टडी वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट लीक