BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हुआवेई पी20 लाइट, पी20 प्रो स्मार्टफोन्स 24 अप्रैल को लांच होंगे

हुआवेई पी20 लाइट, पी20 प्रो स्मार्टफोन्स 24 अप्रैल को लांच होंगेनई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता की दो प्रीमियम स्मार्टफोन्स हुआवेई पी20 लाइट और पी20 प्रो भारतीय बाजार में 24 अप्रैल को लांच किए जाएंगे और ये फोन खासतौर से अमेजन डॉट इन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

 

इससे पहले ई-कॉमर्स दिग्गज ने अपने प्लेटफार्म पर इन स्मार्टफोन्स के आधिकारिक टीजर पेश किए थे। हुआवेई पी20 लाइट और पी20 प्रो पिछले कुछ सालों में लांच किए गए सबसे अधिक दिलचस्प स्मार्टफोन्स में से हैं। इन फोन्स को कंपनी चीन समेत दुनिया के कुछ प्रमुख बाजारों में पहले ही उतार चुकी है। 

 

हुआवेई की पी20 प्रो ने इमेजिंग और वीडियो फॉर्मेट में कैमरा गुणवत्ता के मामले में अन्य फ्ललैगशिप स्मार्टफोन्स को पीछे छोड़ दिया है। हुआवेई पी20 प्रो को ‘डीएक्सओमार्क रैकिंग’ में पहला स्थान मिला है, जो कैमरा और लेंस की इमेज गुणवत्ता की माप और रेटिंग के लिए विश्वसनीय उद्योग मानक है। 

 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हुआवेई पी20 प्रो ने डीएक्सओमार्क डॉट कॉम पर 109 अंक हासिल कर स्मार्टफोन्स कैमरों के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

 

इसके पहले, सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस को 99 अंकों का ‘डीएक्सओमार्क’ स्कोर हासिल हुआ था, जो पहले पायदान पर था। गूगल पिक्सल 2 केवल एक अंक कम होने के कारण दूसरे पायदान पर था। 

 

डीएक्सओमार्क का स्वामित्व फ्रांस की कंपनी डीएक्सओमार्क इमेज लैब के पास है। यह एक वेबसाइट है, जो कैमरों, लेंसों और मोबाइल डिवाइसों (कैमरा समेत) की इमेज गुणवत्ता की रेटिंग प्रदान करती है। 

 

हुआवेई पी20 प्रो दुनिया का पहला तिहरे कैमरे वाला फोन है, जिसमें 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और आठ मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर लगा है। इस डिवाइस का ‘हाइब्रिड जूम’ पांच गुना है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More