BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अंतिम 20 मिनट की फिल्म से जानेंगे क्यों रखा नाम ‘मशीन’

अंतिम 20 मिनट की फिल्म से जानेंगे क्यों रखा नाम ‘मशीन’आगामी सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर निर्देशक अब्बास के पुत्र मुस्तफा बर्मावाला अपनी फिल्म मशीन के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया है जो इससे पहले बॉलीवुड को दीदार, बादशाह, बाजीगर, किस किस को प्यार करूँ, प्लेयर्स, रेस जैसी फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म में मुस्तफा के साथ बॉलीवुड हीरोइन कियारा आडवानी भी दिखेंगी। जो कि इससे पहले फिल्म ‘फगली’ और ‘एम.एस.धोनी’ जैसी फिल्मों में अपनी कला का जौहर दिखा चुकी हैं। 

हाल ही में ‘मशीन’ की पूरी टीम दिल्ली में अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आयी थी, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। जब उनसे पूछा कि आपकी फिल्म का नाम ‘मशीन’ क्यों रखा गया है तो उनका कहना था कि, ‘यह बात जानने के लिए आपको फिल्म के आखिरी 20 मिनट का इंतजार करना पडेगा, क्योंकि उन 20 मिनट में जो राज खुलेंगे वो आपको बतायेंगे कि आखिर हमारी फिल्म का नाम ‘मशीन’ क्यों रखा गया है।’ फिल्म के बारे में कियारा का कहना है, ‘हमारी फिल्म एक मसाला एंटरटेनर है। इसमें अगर डांस है, तो इसमें जबरदस्त एक्शन भी है। साथ में फिल्म को अब्बास-मस्तान सर ने डायरेक्ट किया है, तो आप सोच ही सकते है कि इसमें आपको कितने सरप्राइज देखने को मिलेंगे।’

जब हमने फिल्म के हीरो और डायरेक्टर अब्बास के बेटे मुस्तफा से फिल्म में उनकी कास्टिंग के बारे में पूछा तो उनका कहना था, ‘मुझे इस फिल्म में एक डायरेक्टर के बेटे होने का कोई फायदा नहीं मिला है। कास्टिंग के समय मुझे अपना ऑडीशन देना पड़ा था। यहां तक कि मैंने इसके लिए एक शो-रील तक बनाई थी। जिसको देखने के बात मुझे इस फिल्म के लिए फाइनल किया गया था।’ डायरेक्टर अब्बास मस्तान के अनुसार, ‘मुस्तफा को हमेशा से एक्टिंग में इंट्रेस्ट था लेकिन उसने हमें कभी इस बारे में बताया नहीं। जब हम इस फिल्म की स्किप्ट पर काम कर रहे थे, तो वो मुस्तफा हमारे साथ असिस्टेंड डायरेक्टर के रुप में जुड़ा हुआ था। जब हम लोगों ने इसके लिए हीरो की तलाश करना शुरु की, तब हमें किसी ने सुझाव दिया कि आप मुस्तफा को ही फिल्म में क्यों नहीं ले लेते। जिसके बाद हमने मुस्तफा को इस फिल्म में लेने के बारे में सोचा।’

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More